मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा।राज्य मे उद्योगों को बढ़ावा देकर सरकार बेरोजगारी की समस्या दूर करने का प्रयास करेगी।
मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे ने की घोषणा।
राज्य मे उद्योगों को बढ़ावा देकर सरकार बेरोजगारी की समस्या दूर करने का प्रयास करेगी।
बोईसर(संवाददाता): "महाराष्ट्र में उद्योगो की समस्याओ का समाधान करके राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने का प्रयास करेगी जिससे लोगो को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।" यह घोषणा महाराष्ट्र के मुख्य मन्त्री एकनाथ शिंदे ने बोईसर दौरे के समय शनिवार को तारापुर इंडस्ट्रीयल मेन्युफेक्चरर्स एसोशियेशन (टीमा) के प्रतिनिधियो से मुलाकात के समय की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्योगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रदेश में उद्योगों के विकास के लिए तेजी से प्रयास किये जायेंगे।यहाँ के उद्योजको की संस्था "टीमा" के अध्यक्ष वेलजीभाई गोगरी,उपाध्यक्ष पापा ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष डी के राऊत व उनके अन्य सहयोगियो ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उद्योगों से सम्बन्धित अनेक समस्याओ से श्री शिंदे को अवगत कराया।उद्योजको और उनके प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद श्री शिंदे ने उद्योजको को होने वाली अनेक समस्याओ का शीघ्र समाधान करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को आदेश दिये। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संवादादाताओं से बातचीत करते हुए बताया कि राज्य मे उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु उन्हे जमीन, जरूरी लायसेंस, इक्स्पेंशन के लिये जरूरी परमिशन आदि के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं तथा कोई अन्य प्रकार की अनावश्यक परेशानी ना हो इसके लिये पालघर के जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियो को निर्देशित किया गया है ।इस दौरान मजदूरो की पुरानी कर्मचारी राज्य बीमा अस्पताल की मांग को ध्यान मे रखते हुए कुम्भवली ग्राम पंचायत क्षेत्र मे 150 खाट वाले ई.एस.आई.सी. हॉस्पिटल बनाने का मार्ग भी शीघ्र क्लियर होने की जानकारी श्री.शिंदे ने दी।ज्ञात हो कि शिवसेना के पालघर जिला प्रमुख कुंदन संखे की पहल पर पालघर तहसील के कुम्भवली ग्राम पंचायत के लोकप्रतिनिधियों को साथ लेकर अस्पताल हेतु उचित जगह उपलब्ध कराने हेतु ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पास करके देने के बाद अस्पताल के लिए जरूरी प्रक्रिया हेतु मुख्य मंत्री श्री शिंदे ने शनीवार को आदेश देने के बाद आयुक्त तथा जिला प्रशासन की तरफ से कार्यवाही पूरी करली गई है और शासन स्तर पर जमीन हस्तांतरण करने के बाद शीघ्र ही अस्पताल का निर्माण शुरु होने की उम्मीद है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस ESIC अस्पताल मे 30%जगह Non ESIC मरीजो के लिये रखी जायेगी।इस अवसर पर सर्व विधायक राजेश पाटिल, श्रीनिवास वनगा, रवींद्र फाटक, जिलाधिकारी गोविंद बोडके, जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल, तारापुर उद्योजको की संस्था TIMA के अध्यक्ष वेलजीभाई गोगरी,उपाध्यक्ष पापा ठाकुर,पूर्व अध्यक्ष डी.के.राऊत सहित अन्य पदाधिकारी, सरकारी अधिकारी, शिवसेना के अनेक पदाधिकारीऔर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment